# मिनर्वा शिक्षण संस्थान के आकर्ष शर्मा सैनिक स्कूल के लिए चयनित |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मई 2023

मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के आकर्ष शर्मा का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हुआ है। आकर्ष शर्मा जिला बिलासपुर की झंडुत्ता तहसील के औहर (भंजवाणी)गांव से है। आकर्ष शर्मा ने सैनिक स्कूल में चयनित होकर अपने उज्जवल व साहसिक भविष्य की  नीव रखकर अपने माता-पिता इलाके और जिला को गौरवान्वित किया है।

आकर्ष के पिता रविंद्र कुमार सरकारी स्कूल में टीजीटी पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता नितिका राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। आकर्ष शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं में हुई है।

वर्ष 2022 में आकर्ष ने पढ़ाई के साथ-साथ सैनिक स्कूल की तैयारी मिनर्वा स्टडी सर्कल से कोचिंग प्राप्त कर कक्षा छठी से आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से जारी रखने का अपना सपना साकार किया है।

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में मिनर्वा स्टडी सर्किल से कोचिंग प्राप्त करके 26 विद्यार्थी छठी के लिए और 8 विद्यार्थी नवमी कक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए थे। आकर्ष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता परिजनों , संस्थान के संस्थापक व संयोजक परवेश चंदेल और राकेश चंदेल व संस्थान के अध्यापकों को दिया है।

मिनर्वा संस्थान के प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि सैनिक स्कूल की तैयारी के लिए अभ्यर्थी अगले महीने से अपना पंजीकरण करवा कर अपने सुनहरी सपनों को उड़ान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब मिनर्वा शिक्षण संस्थान में बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ एनडीए की तैयारी भी करवाई जाएगी, जिसके लिए शिक्षण संस्थान पूरी तैयारी कर ली है और जो भी बच्चे क्षेत्र में जाने के इच्छुक हो वह अपना पंजीकरण करवा कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news