
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 मई 2023
जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है, जबकि 14 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। जिला में अब संक्रमितों की संख्या 41 रह गई है। रविवार को मात्र 16 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए, जिसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि मेक शिफ्ट अस्पताल टांडा में एक मरीज उपचाराधीन है। अभी तक जिला में 73,169 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें 71,849 स्वस्थ हुए हैं तथा 1,271 मरीजों की मौत हो चुकी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





