अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े पांच वाहनों को मारी टक्कर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

हमीरपुर के पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे बाजार में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने करीब पांच वाहनों को टक्कर मार दी। गाड़ी तेज रफ्तार में ऊना की तरफ से आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो दिया। इसमें सड़क की एक तरफ खड़े पांच वाहनों को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक लड़के को भी चोटें आईं। बाद में उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। वहीं इस बारे थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि आपसी समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news