अर्की में एक बस और बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 मार्च 2023

अर्की पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक बस और बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला शनिवार दोपहर का है जब एक निजी स्कूल बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी।जानकारी के अनुसार पिपलूघाट भराड़ीघाट मार्ग पर डमलाना घाटी के समीप एक निजी स्कूल बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार करीब 20 वर्षीय चेतन, निवासी सरयांज अर्की की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस पिपलूघाट की तरफ जा रही थी और सामने से आ रहा बाइक चालक इससे टकरा गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना की जांच के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news