#अलका लांबा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती , विकास के नाम पर खुले मंच पर कांग्रेस नेता से करें बहस |*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अक्टूबर 2022

#अलका लांबा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती , विकास के नाम पर खुले मंच पर कांग्रेस नेता से करें बहस |*

सोलन में पत्रकारों से बातचीत करतीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती दी कि विकास को लेकर वह खुले मंच पर कांग्रेसी नेताओं से बहस करें। बहस के लिए कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह में से किसी को भी चुन लें।

सोलन में प्रेसवार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सबसे विफल करार सीएम करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम चुनावी पोस्टरों से गायब होते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने बड़े-बड़े बैनर लगाए हैं, लेकिन उसमें सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। पीएम मोदी भी जान चुके हैं कि हिमाचल के विकास में जयराम ठाकुर कुछ भी नहीं कर पाए। ऐसे में उनके नाम पर वोट नहीं मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा भाजपा के पास नहीं बचा है। ऐसे में धारा 370 हटाने से क्या फायदा हुआ, इसे जम्मू कश्मीर में बताने के बजाय भाजपा बड़े-बड़े पोस्टरों के माध्यम से हिमाचल की जनता को बता रही है। मगर जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी पंडितों को न्याय कब मिलेगा यह भाजपा बता नहीं पा रही।
सोलन में होने वाली प्रियंका गांधी की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस रैली में आम जनता की बात होगी और मंच के माध्यम से प्रियंका गांधी हर हिमाचली की बात रखने वाली हैं। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, किसानी और बागवानी को लेकर जनता के बीच जाएगी और चुनाव लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेसी नेता तजेंद्र पाल बिट्टू, राजेंद्र राणा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
सीएम जयराम को पड़ेगी बॉलीवुड की जरूरत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अभिनेत्री कंगना रणौत से मिलने के मामले पर पूछे गए सवाल पर अलका लांबा ने कहा कि जयराम ठाकुर को हिमाचल में प्रचार के लिए बॉलीवुड की जरूरत पड़ेगी, न कि कांग्रेस को। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जनता भी उनका साथ देगी। कांग्रेस को किसी भी बॉलीवुड नेता को बुलाने की जरूरत नहीं है।

Share the news