
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 जुलाई 2023
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए आईएसबीटी ऊना में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्टेशन को स्थापित करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। अड्डे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ही चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा। इस दौरान निगम की बसों को बस अड्डे पर चार्ज किया जाएगा।
प्रदेश को ग्रीन हिमाचल बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। इस कड़ी में आईएसबीटी ऊना में एचटी लाइन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने स्थान चयनित कर लिया है। इस स्टेशन को स्थापित करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि बसों को चार्जिंग करने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-सुरेश धीमान क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






