
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 अक्टूबर 2022
#आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर प्रचार साग्रगी हटानी होगी।कृतिका कुलहरी ने आचार संहिता को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों से सरकारी योजनाओं के प्रचार संबंधी होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर आदि सब हटाने होंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर आदि सब सामग्री को 48 घंटे के भीतर हटाना सुनिश्चित करना होगा। वहीं किसी की निजी संपत्ति से 72 घंटे के भीतर प्रचार सामग्री को हटाना होगा। यह सब कार्य संपन्न होने पर इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन की वेबसाइट्स पर से भी जनप्रतिनिधियों के चित्रों और प्रचार सामग्री को हटाया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के चंद्रकांत शर्मा, कांग्रेस के शिवदत्त, हितेश, हीरा सिंह, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





