
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अक्टूबर2024
आज दिनांक 22 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में गरिमा के साथ वृद्धावस्था Aging with dignity कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मंडी के कई सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। जिनमें श्री टी एल वैद्य, श्री टी के गुप्ता, डी सी गुप्ता, श्री तेजिंदर वैद्य, श्री नरेंद्र कौशल, श्री एन आर ठाकुर, श्री के एल मेहरा, श्री के आर पंछी, श्री बलबीर शर्मा, श्री दिनेश , श्री महिंद्र पाल और वृद्धाश्रम भंगरोटू से श्री खेम चंद, श्री माधो राम, श्रीमती जानकी देवी, श्रीमती निर्मला देवी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इन सभी सम्माननीय वरिष्ठ नागरिकों को इस अवसर पर संस्थान के द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का पुष्प, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों को साझा किया और युवाओं को अपने जीवन को सफ़ल बनाने जैसे नशे से दूर रह कर अपने स्वस्थ्य पर ध्यान देने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने भी इन सभी के सझवों व मार्गदर्शन को बड़े ही ध्यान से सुना।
संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर रवींद्र सिंह बनयाल ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
संस्थान के इस विशेष कार्यक्रम में संस्थान के सभी अनुदेशक वर्ग भी मौजूद रहे।





