विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी करेगें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

खबर अभी अभी ब्यूरो
सोलन 8 जनवरी,25
खबर अभी अभी” द्वारा पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘मेरे हमसफ़र’ सम्मान समारोह–2026 एवं ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज 8 जनवरी 2026 (वीरवार) को होटल अनंता चेस्टर हिल्स, सोलन में आयोजित होगा।

इस अवसर पर फोटो कॉन्टेस्ट के 21 सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग़ज़ल संगीत की विशेष प्रस्तुति भी होगी, जिसमें हिमाचल के सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक श्री प्रवेश निहाल्टा एवं श्री अजय भरद्वाज अपनी गायकी से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी होंगे। वहीं विशेष अतिथियों में विक्की चौहान (हिमाचली सिंगर), अशोक ठाकुर (व्यवसायी, सोलन), सुनील ठाकुर (व्यवसायी, सोलन), दयाल प्यारी (प्रदेश सचिव PCC) एवं डॉ. गगन जैन (व्यवसायी, बद्दी) शामिल रहेंगे।
इस कार्यक्रम से मुख्य सहयोगी राजेश ठाकुर एंड कंपनी सोलन,गगन अस्पताल बद्दी , जबकि सह सहयोगी के रूप में एस.एफ. टी. सोलन, ठाकुर ट्रेडिंग कंपनी सोलन डॉक्टर सुरी होम्योक्लीनिक सोलन, एवं क्रिएशन सोलन है

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे होगा, जबकि डिनर 8:00 बजे से रहेगा। आयोजकों ने सभी गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर सहभागिता निभाने की अपील की है।

अधिक जानकारी हेतु आप हमारे इस नंबरों 98576 91009, 98052 67886 , 85807 12365,9015275128 पर संपर्क कर सकते है

Share the news