आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा

Rifleman Kulbushan Manta who sacrificed life in line of duty in Baramulla -  JK News Today

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 28 अक्टूबर 2022

बारामुला जिले में गत बुधवार को आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की ईलाज के दौरान शहादत हो गई. शहीद हुए जवान की पहचान राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा के रूप में हुई है. वह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गांव गौंथ के रहने वाले थे. वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है.

सूचना के मुताबिक तारीपोरा सुल्तानपोरा के जंगल में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया. जहाँ छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में 52 राष्ट्रीय राइफ्ल का यह जवान गोलियां लगने से घायल हो गया. शहीद अपने पीछे पत्नी नीतू कुमारी को छोड़ गए हैं. शहीद जवान के पार्थिव शरीर उनके गांव में लाया जायेगा.

Share the news