#आनी के युवा ललित शर्मा एंकरिंग से बिखेर रहे अपनी आवाज़ का जादू |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

23 मई 2023

ज़िला कुल्लू उप मंडल आनी के गाँव बाड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रहने वाला एक साधारण परिवार का युवा ललित शर्मा हिमाचली उत्सवों, मेलों, त्योहारों, सांस्कृतिक, धार्मिक, पहाड़ी उत्सवों में बेहतरीन एंकरिंग कर रहे हैं। बताते चलें कि ललित शर्मा गाँव की प्राथमिक पाठशाला में जब शिक्षा ग्रहण करते थे तो, उनको आकाशवाणी शिमला, दूरदर्शन दिल्ली के सभी कार्यक्रम बहुत पसंद थे।

आकाशवाणी शिमला से प्रसारित होने वाले सभी संगीत, पहाड़ी गीत, हेल्लो शिमला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में बेहद रुचि थी। उनके गुरु आकाशवाणी रेडियो केंद्र शिमला हुकम शर्मा हैं। युवा ललित शर्मा अभी तक अंतराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर, ज़िला स्तरीय आनी मेला, सिराज उत्सव, बारह भादो निथर, नलवाड मेला करसोग, जिला स्तरीय मेला माहुनाग करसोग, ज़िला शिमला के कोटगढ, कुमारसैन, सुन्नी व ज़िला कुल्लू में अनेक स्टेजों पर एंकरिंग से अपनी मखमली आवाज़ का जादू बिखेर चुके हैं। ललित शर्मा एक गायक, नर्तक एवं कवि भी है और संगीत में इनकी बेहद रुचि है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

 

Share the news