आपका पत्र नगर निगम सोलन के नाम

मॉल रोड सोलन पर सड़क बीचों-बीच गड्ढा, जलभराव से राहगीर व दुकानदार परेशान
स्थान: मॉल रोड, सोलन (दीपक आर्चीज़ गैलरी एवं फ्लोरिस्ट के सामने)
मॉल रोड सोलन में दीपक आर्चीज़ गैलरी और फ्लोरिस्ट के ठीक सामने सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें प्रतिदिन पानी भर जाता है। यह जलभराव आने-जाने वाले वाहनों के कारण राहगीरों और दुकानों पर पानी के छींटे फेंकता है, जिससे आमजन और व्यापारी वर्ग को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज के कारण उत्पन्न हो रही है और इसकी मरम्मत नगर परिषद (MC) के अधिकार क्षेत्र में आती है।
निवेदन है कि नगर परिषद सोलन इस ओर शीघ्र ध्यान दे और आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
– दीपक आर्चीज़ गैलरी एवं फ्लोरिस्ट, मॉल रोड, सोलन
<img class="x16dsc37" role="presentation" src="data:;base64, ” width=”18″ height=”18″ />
All reactions:

1

Share the news