#आपदा के दौरान हुए नुकसान की भारपाई में जुटी नगर निगम सोलन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद एक ओर जहां लोगों के मकान बह गए वहीं जगह-जगह पर भूस्खलन के कारण मार्ग भी अवरुद्ध हो गए। प्रदेश भर में जगह-जगह तबाही देखने को मिली वही सोलन शहर की अगर बात करें तो सोलन के वार्डों में भी कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया वहीं कुछ लोगों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए है।

आपदा के दौरान हुई तबाही से हुए नुकसान को फिर से पुननिर्माण करने का प्रयास नगर निगम सोलन द्वारा किया जा रहा है। इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा की सोलन जिले के वार्डो में हुए नुकसान को फिर से ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगो के घरों को नुकसान हुआ है और जिनके घर पर पेड़ गिर गया या अन्य कोई हानि हुई है उसे तत्काल प्रभाव से ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा की अगर कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो मौके पर जाकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news