
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
24 जुलाई 2023

वर्तमान कांग्रेस सरकार इस आपदा की घड़ी में प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करने में विफल रही है। आज भी हिमाचल की जनता भारी बारिश के कारण हुई कठिनाइयों का सामना कर रही है। हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई गांव है, जहां अभी भी बिजली पानी नहीं पहुंच पा रहा है, यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
अजय राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई पुल टूटे हैं जिसकी वजह से आवागमन ठाक है और इन गांव का संपर्क टूटा हुआ है। राहत सामग्री यहां जनता तक पहुंच नहीं पा रही है। हिमाचल प्रदेश में आज भी सड़के, बिजली के ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं ठप है, इसके कारण हिमाचल की जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कुल मिलाकर कांग्रेस के नेताओं में तालमेल की कमी के कारण जनता को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है अभी तक राहत के रूप में 361 करोड रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है, इसके लिए भी हम केंद्र सरकार के आभारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता है, केवल मात्र श्रेय लेनी की दौड़ में लगे हुए हैं, जो राशि केंद्र द्वारा दी जा रही है। उसको नकद रूप में जनता के बीच जाकर बांट उसके चित्रों को सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल सरकार को दी गई है।
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*





