
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जुलाई 2023
आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला में आठ साल से अधिक समय से लैब तकनीशियन का पद खाली चल रहा है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा न मिलने के कारण टेस्टों के लिए निजी लैब का रूख करना पड़ता है।
वहीं साथ ही पद खाली होने से यहां रखी लाखों रुपये की लैब की मशीनरी धूल फांक रही है। जानकारी के अनुसार आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला में मरीजों के टेस्ट के लिए लैब तो उपलब्ध है, लेकिन आठ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यहां लैब तकनीशियन का पद खाली चल रहा है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल से बाहर जोनल अस्पताल धर्मशाला की लैब या फिर निजी लैब का रूख करना पड़ रहा है।
अस्पताल में खाली चल रहे पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अब इन पदों को भरने को लेकर स्वीकृति प्रदेश सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों पर ही निर्भर है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





