इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन द्वारा फॉर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के सहयोग से मुफ्त मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो दिसंबर

 

सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय में इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन द्वारा फॉर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के सहयोग से मुफ्त मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया जांच कैंप में 100 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई क्लबकी प्रधान मोनिका बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की लोगों की सुविधा के लिए इनरव्हील क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा फोटोस हॉस्पिटल मोहाली के सहयोग से मुफ्त मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ स्त्री एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ नाड़ी रोग विशेषज्ञ विशेष रूप से लोगों की सेवा में उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि इस कैंप में मुफ्त लाभ परामर्श शुगर जांच हड्डियों में कैल्शियम की जांच वाले टेस्ट ब्लड प्रेशर चेक अप निशुल्क किए गए । साथ ही स्त्री विशेषज्ञ ने महिलाओं को उनके स्वास्थय के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा आगे भी इसी तरह के लोगों की सुविधा के लिए आयोजन समय-समय पर करता रहेगा। हमने आज डाक्टरस को मफलर ,ईनर व्हील लोगो मग और पौधे देकर सम्मानित किया।

Share the news