
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 फरवरी 2023
आगरा में शाहजहां ने मुमताज के प्यार की याद में ताजमहल बनवा दिया, लेकिन इस बार प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार स्पेशल चॉकलेट का ताजमहल गिफ्ट देकर करेंगे। यह स्पेशल गिफ्ट बाजार में आ गया है और इसकी खरीद भी युवाओं ने प्यार के लिए करनी शुरू कर दी है। बेहतरीन तरीके से बनाया गया चॉकलेट गिफ्ट अधिक महंगा भी नहीं है।
वहीं बाजार में इस बार हार्ट शेप और चॉकलेट गुलदस्ते भी आए हैं। इसी के साथ अलग-अलग फूलों की कलेक्शन बाजार में आ गई है। मोबाइल के आधुनिक युग में फिर एक बार ग्रीटिंग से भी प्यार जताने का क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सब चीजों के दुकानों पर आने से बाजार वेलेंटाइन के रंग में रंगा नजर आ रहा है और वेलेंटाइन-डे के लिए युवा भी तैयार हो गए हैं।
यूं तो छह फरवरी से युवाओं का यह सप्ताह शुरू हो गया हैं, जोकि 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन-डे के रूप में मनाया जाएगा। हालांकि कार्ड और डायरी आदि का जमाना अब पुराना हो चुका है।इसके बावजूद वेलेंटाइन-डे एक ऐसा पर्व है, जिसमें कार्ड के बिना सब अधूरा है और गिफ्ट रैप में लिपटे कार्ड की युवाओं ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। वहीं चॉकलेट, टैडी, चांदी का ब्रेसलेट, रिंग, पेन डिमांड में हैं। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को अपने-अपने अंदाज में मनाने की योजना बना रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





