इस बार होली पर कैप्सूल भरेंगे प्यार के रंग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 मार्च 2023

धर्मशाला में रंगों के त्योहार होली को लेकर जिलेभर में दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। इस बार होली पर तरह-तरह के हर्बल कलर, पिचकारियों के अलावा, रंगों के कैप्सूल भी बाजार में आए हैं। एक कैप्सूल से पूरी बाल्टी का पानी रंगदार होगा। लोग 60 रुपयये की पैकिंग में 50 कैप्सूल खरीद पाएंगे। बताया जा रहा है कि रंगों से भरे इन कैप्सूलों को पानी से भरी बाल्टी में डालने से पानी रंगीन हो जाएगा। ये कैप्सूल विभिन्न प्रकार के कई रंगों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा होली पर दुकानदारों ने हर्बल रंगों को ज्यादा तरजीह दी है। जिला कांगड़ा आठ मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिले के बाजार होली के रंगों और पिचकारियों के साथ सज चुके हैं। दुकानों में पिचकारी 60 रुपये से लेकर 1000 हजार रुपये तक बिक रही है। इस वर्ष होली के लिए रंगों के साथ-साथ रंगोली किए हुए कुर्ते भी दुकानों में सजे हुए हैं। होली के पर्व को अभी तीन दिन शेष हैं, लेकिन लोगों ने अभी से ही खरीदारी करना शुरू कर दिया है। धर्मशाला बाजार में होली के रंगों के साथ-साथ अन्य सामान दुकानों पर सजने लगा है। इस बार व्यापारियों ने होली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news