
Khabar Abhi Abhi Shimla
20 August,24
हिमाचल प्रदेश की उचित मुल्य की दुकानों पर मिलने वालले चावल एवम् आटा अब महंगे दामों पर उपभोक्ताओं मिलेगा. और लगभग 15 वर्षो के बाद चावल , आटे के दाम सरकार द्वारा बढ़ाए हैं.जबकि प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चावल और गेंहू केंद्र सरकार मुहैया करवाई जाती हैं और हिमाचल प्रदेश सरकार का कहना हैं की राशन को डिपुओं और गोदामों तक पहुंचाने के किराए में बढ़ोतरी के चलते आटे और चावल के दामों में वृद्धि की गई है एपीएल परिवार के उपभोक्ताओं को डिपुओं में आटा 9:30 रुपये प्रतिकिलो की दर से मिल रहा थ अब इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो, जबकि चावल 10 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है। जबकि बीपीएल परिवार के 35 किलो राशन, प्रति व्यक्ति पांच किलो) वाले उपभोक्ताओं को चावल 6.85 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो और आटा 7 रुपये से बढ़ाकर 9.30 रुपये किलो दिया जाएगा,खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार भी किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें से साढ़े 12 लाख के करीब एपीएल परिवार उपभोक्ता हैं, जबकि अन्य IRDP और करदाता हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 6 किलो चावल, 10 से 13 किलो आटा, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।सूत्रों एवम् गुप्त सूत्रों के अनुसार एक सितंबर को इस नई व्यवस्था लागू की जा सकती है..






