
#खबर अभी अभी*
17 नवम्बर 2022
देश में लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी का असर कश्मीर से लेकर यूपी तक देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, मप्र समेत समूचे उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल में सुबह व शाम के समय धुंध भी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री है। हिमाचल की राजधानी शिमला की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री तो अधिकतम तापमान 13 डिग्री है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो अधिकतम 22 डिग्री है।
#खबर अभी अभी*





