उपलब्धियों भरा रहा हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का सवा साल का कार्यकाल : हर्षवर्धन चौहान

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

6 अप्रैल 2024

Harshvardhan Chauhan: Public will answer to the turncoats who betray the party and voters.

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का सवा साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सरकार आगे बढ़ रही है। सरकार को गिराने के लिए भाजपा पार्टी ऑपरेशन लोटस लेकर आई, लेकिन कुछ नहीं बना।

यह बात शनिवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से कांग्रेस के विधायकों को लालच व प्रलोभन दिया और अब उन्हीं को मैदान में भाजपा की तरफ से उतारा गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी व मतदाताओं के साथ विश्वासघात करने वाले दलबदलुओं को जनता माफ नहीं करेगी और चुनाव में जवाब देगी।  चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह सरकार अस्थिर है और लोकसभा चुनावों के बाद गिर जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी भी कांग्रेस सरकार के पास बहुमत है और 6 विधानसभा सीटों सहित 4 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
Share the news