उपायुक्त कार्यालय में होली उत्सव का जश्न, उपायुक्त अनुराग चंद्र ने देवभूमि वासियों को दी शुभकामनाएं

कुल्लू
होली के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित उपायुक्त कार्यालय में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर रंगों के इस त्योहार को सादगी और पारंपरिक ढंग से मनाया।
इस अवसर पर उपायुक्त अनुराग चंद्र ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और देवभूमि वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांति, स्वच्छता और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएं तथा पर्यावरण के अनुकूल होली खेलने को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से पर्व मनाने का आग्रह किया।
कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और खुशियों का इजहार किया।
कुल्लू ब्यूरो : सुशांत शर्मा की रिपोर्ट

Share the news