#ऊना के निजी अस्पताल पर धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज| जांच जारी ।*

#ऊना के निजी अस्पताल पर धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज| जांच जारी ।*

Private hospital accused of cheating, case registered
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अक्टूबर 2022
ऊना क्षेत्र के नंगल सड़क पर स्थित एक निजी अस्पताल पर झूठे दस्तावेज बनाकर मरीज के इलाज के अतिरिक्त रुपये वसूल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने ईलाज करवाने वाली महिला की बेटी की शिकायत पर धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

पुलिस को दी शिकायत में संझोट निवासी कोमल ने बताया कि फरवरी 2021 को अपनी माता के बच्चेदानी का ऑपरेशन हिमकेयर योजना के तहत ऊना-नंगल रोड पर स्थित निजी अस्पताल में करवाया।

मगर अस्पताल प्रबंधन ने झूठे दस्तावेज बनाए और उससे हिमकेयर कार्ड के अलावा 12,600 रुपये अतिरिक्त वसूल किए गए।

इसके साथ ही कोमल ने आरोप लगाया कि विशेषज्ञ सर्जन की जगह जनरल सर्जन से ऑपरेशन करवाया गया। इलाज से जुड़े दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के हस्ताक्षर हैं।

कोमल ने शिकायत में कहा कि उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से इसकी शिकायत की और आरटीआई से ईलाज का ब्योरा भी मांगा।
इससे पता चला कि दस्तावेजों में दिखाया गया है कि उनकी मां को खून की कमी के कारण ईलाज के लिए दाखिल किया गया था, जोकि पूरी तरह झूठ व गलत है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में अगामी जांच की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news