
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
16 फरवरी 2023
ऊना के राजकीय माध्यमिक पाठशाला साईं में करीब 30 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा। स्कूल में 30 लाख से चार कमरे, रसोईघर, शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भवन के कार्य का शिलान्यास किया। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल के लिए बेहतरीन भवन, मिड-डे मील बनाने के लिए अच्छा रसोई घर और विद्यार्थियों के लिए अच्छा शौचालय बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय साईं में करमाली समेत ग्राम पंचायत अरलू से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंचानी है, इसके लिए शिक्षक भी काम करें। बच्चों के लिए सुविधाएं जुटाने का काम वे स्वयं करेंगे। भुट्टो ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन हो रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के समय आनन-फानन अधूरे कार्यों के उद्घाटन किए गए थे। अूधरे कामों को पूरा कर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को नई दिशा दी जाएगी। इस मौके पर मुख्याध्यापक संजीव कुमार, जगदीश, राजपाल, संदीप, अधिवक्ता नरेंद्र राणा आदि मौैजूद रहे।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





