
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 मई 2023

टाहलीवाल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद और वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले विपिन अचानक गायब हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के नंगलकलां गांव के रहने वाले विपिन कुमार का शव बुधवार को पाकिस्तान से भारत लाया गया। पाक रेंजर्स ने जीरो लाइन पर शव बीएसएफ के हवाले किया। ऊना के नायब तहसीलदार राजन शर्मा और मृतक के भाई चिरंजी लाल व नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद शव लेने सुबह ही एंबुलेंस लेकर पहुंच गए थे।
औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नायब तहसीलदार समेत पारिवारिक सदस्य शव लेकर ऊना पहुंचे। टाहलीवाल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद और वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले विपिन अचानक गायब हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
एक माह पहले इंटेलिजेंस ने परिवार को सूचना दी कि विपिन पाकिस्तान की जेल में बंद हंै और अब 2 अप्रैल को सूचना दी गई कि उनकी जेल में मौत हो गई है। जेसीपी अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि विपिन को पाकिस्तान में घुसपैठ किए जाने पर पकड़ लिया गया था।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





