#एक्स रे मशीन शुरू होने के बाद भी आखिर क्यों परेशान है मरीज।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 फरवरी 2024

सत्ता में आने से पहले राजनीतिक दल बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद वह उन्हें धरातल पर नहीं उतार पाते है। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में बीते दिनों से एक्स रे़ की मशीन ठप पड़ी थी जिसके चलते मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही लोगो को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।

अब यह मशीन बुधवार से सुचारू रूप से शुरू हो गई है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि एक्स-रे मशीन शुरू होने के बाद भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में ही अभी भी मरीजों को स्टाफ की कमी के चलते लोगों को घंटे में लाइन में खड़े रहना पड़ता है और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। जिसके चलते लोग निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। लेकिन कुछ लोग आर्थिकी तंगी होने के बावजूद निजी अस्पतालों का भी रुख नहीं कर पाते और सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटते रहते हैं। इसके बावजूद भी उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news