
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023
हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद फोरलेन निर्माता कंपनी ग्रिल पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं जगह जगह पर फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा की गई कटिंग के चलते एक ओर जहां लोगों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं वही कुछ स्थानों पर कंपनी द्वारा डंगे नहीं लगाए गए हैं जिस कारण से लोगों के घरों में दरारे आना वह गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं ऐसा ही एक मामला सोलन के बाईपास में देखने को मिला।
फोरलेन की गलत कटिंग के चलते लोगों के घरों में दरारें आना शुरू हो गई है। इस विषय पर जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सोहनलाल ने बताया कि फोरलेन निर्माता कंपनी ग्रिल की गलत कटिंग के चलते 2016 में उनके घर में दरारें आई थी उसके पश्चात फोरलेन द्वारा उनके घर की मरम्मत की गई और फोनलेन निर्माता कंपनी ने कहा कि अब उनके मकान को कोई भी खतरा नहीं है लेकिन 2023 में अब फिर से उनके घर की जमीन धंसने लगी है जिससे फोरलेन निर्माता कंपनी पर बड़े सवाल उठने शुरू हो गए हैं स्थानीय निवासी सोहनलाल ने सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





