एचपीटीडीसीके सभी होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली थाली के बाद अब परोसी जाएंगी हिमाचल की परंपरागत धाम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 मई 2023

Himachali Dham will be served in every hotel and restaurant of HPTDC

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली थाली के बाद अब हिमाचल की परंपरागत धाम परोसी जाएंगी। पर्यटन विकास निगम के रसोइये चंबा, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के बोटियों (स्थानीय शादी समारोहों में खाना बनाने वाले) से धाम बनाने का प्रशिक्षण लेंगे। परंपरागत बलटोही (चरोटी) पीतल के बड़े बर्तन में धाम तैयार की जाएगी। सस्ती दरों पर लजीज परंपरागत व्यंजन सैलानियों को उपलब्ध करवाए जाएं

दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में भी हिमाचली धाम उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपीटीडीसी की समीक्षा बैठक में चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इससे पहले पर्यटन विकास निगम ने शिमला के होटल हॉलीडे होम और आशियाना रेस्टोरेंट में सैलानियों को हिमाचली सिड्डू घी के साथ परोसने का भी प्रयोग किया था, जिसे सैलानियों ने खासा पसंद किया था। बाली ने अधिकारियों को निगम के होटलों की आवश्यक मरम्मत करने, सोशल मीडिया पर प्रचार तेज करने के भी निर्देश दिए। बाली ने कहा कि निगम के होटलों को पांच सितारा होटलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news