
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 जुलाई 2023
सोलन शहर के शामती में 10 जुलाई को बादल फटने के कारण साईं मंदिर और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और वह रोड भी बंद हो गया था जिस कारण वाहनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया।
भूस्खलन की संभावना को देखते हुए शामती एरिया को खाली करवा दिया गया है वही स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को सोलन के एडीसी अजय यादव पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया। और एडीसी अजय यादव ने जेसीबी में चढ़कर स्थिति का जायजा लिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





