

खबर अभी अभी ब्यूरो
📍 सोलन, 06अप्रैल,26
प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो गया है। गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी एवं गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी यशपाल कपूर ने प्रथम वर्ष में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
दिसंबर 2025 में चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र में आयोजित इन परीक्षाओं में देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए।
📊 प्रथम वर्ष के टॉपर्स
🥇 प्रथम: यशपाल कपूर (234/300) – सोलन, हिमाचल प्रदेश
🥈 द्वितीय: देवांशी बंसल (225/300) – जींद, हरियाणा
🥉 तृतीय: आर्यन भावरी (224/300) – चंडीगढ़
📊 सेकंड ईयर में भी शानदार प्रदर्शन
🥇 प्रथम: डॉ. शीनू अग्रवाल (239/300) – चंडीगढ़
🥈 द्वितीय: स्वीटी कुमारी (226/300) – पंचकूला, हरियाणा
🥉 तृतीय: आशा बस्सी (224/300) – मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब
📊 तृतीय वर्ष में
🥇 प्रथम: नवदीप बंसल – पंचकूला, हरियाणा
इस अवसर पर सुभाष गोयल (एमडी, वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र) ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं संयोजक देवराज त्यागी सहित संस्थान के शिक्षकों ने इसे गर्व की उपलब्धि बताया और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।





