# एबीवीपी पूरे हिमाचल प्रदेश में करेगी सामाजिक अनुभूति : आकाश नेगी

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मई 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपना बहुमूल्य योगदान देता रहता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय समय पर समाज हित के लिए भी कोई न कोई गतिविधि करता रहता है।

इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश पूरे हिमाचल में 11मई से 20 मई, 2023 तक सामाजिक अनुभूति करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक अनुभूति से तात्पर्य हम दूसरों के बारे में सोचने और समझने के तरीके से है। इस अर्थ में, यह सामाजिक संबंधों को समझने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण होगा। सामाजिक अनुभूति के माध्यम से हम दूसरों की भावनाओं, विचारों, इरादों और सामाजिक व्यवहार को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक 18 जिलों में कल से सामाजिक अनुभूति करने जा रहा है। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग को जानने का अवसर मिलेगा। उनकी स्थितियों, परिस्थितियों व जीवन यापन को जानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल मात्र एक ऐसा संगठन है जो समस्या के साथ समाधान भी करती है, सामाजिक अनुभूति से जो विषय समाज से निकलकर आते हैं उन्हें विद्यार्थी परिषद उन मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाने का काम करती है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news