

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 नवंबर 2022
आर्मी के बाद भारतीय वायु सेना में भी अग्निवीर युवाओं को भर्ती करने के लिए प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इसके तहत एयर फोर्स ज्वाइन करने के इच्छुक युवा 23 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अगले वर्ष 18 जनवरी को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 250 रुपए पंजीकरण फीस भरकर युवा 23 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले युवाओं का जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के मध्य होना जरूरी है और आवेदनकर्ता युवा अविवाहित होने चाहिए। इसी के साथ साइंस विषय के आवेदनकर्ता का गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद सदस्य के रूप में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसी के साथ मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना अनिवार्य है।





