एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्राओं ने GPAT में लहराया परचम

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की दो होनहार छात्राओं रितिका ठाकुर और सारिका ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

रितिका ठाकुर ने ऑल इंडिया रैंक 1553 प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि सारिका ने रैंक 6887 हासिल की। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, डॉ. पी.पी. शर्मा तथा फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन का प्रमाण है।

संस्थान प्रबंधन ने भी गर्व व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

Share the news