
शिमला,
SJVN Limited द्वारा रामपुर जलविद्युत स्टेशन (एचपीएस) में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ किया गया। इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल टीमवर्क और संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ कार्यबल ही बेहतर उत्पादकता की कुंजी है। वहीं निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने खेल आयोजनों को कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया।
टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने किया। इस दौरान एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान Power Sports Control Board का ध्वज फहराया गया।
यह प्रतियोगिता पीएससीबी के तत्वावधान में आयोजित हो रही है, जिसमें NHPC Limited, Power Grid Corporation of India Limited, Central Electricity Authority, Rural Electrification Corporation, THDC India Limited, Bhakra Beas Management Board और विद्युत मंत्रालय सहित कई केंद्रीय उपक्रम भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद हिमाचली संस्कृति की झलक पेश करती पहाड़ी नाटी ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागी टीमों ने आकर्षक मार्च-पास्ट भी किया। खास बात यह रही कि स्थानीय महिला मंडलों को अपने पारंपरिक उत्पाद और व्यंजन प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।
पहले दिन के मुकाबले:
एसजेवीएन ने सीईए को हराया
एनएचपीसी ने आरईसी को हराया
पीजीसीआईएल ने टीएचडीसी को मात दी
बीबीएमबी ने विद्युत मंत्रालय को हराया
तीन दिवसीय यह टूर्नामेंट 26 मार्च 2026 को संपन्न होगा।





