
#एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने दिवाली पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला और अन्य विस्फोटकों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अक्टूबर 2022
नालागढ़ एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने दिवाली पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, रामशहर, पंजेहरा में पटाखों और अन्य विस्फोटकों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं।
किसी अन्य अनाधिकृत स्थान पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। बिक्री के स्थान पर अग्निशामक यंत्र, बालू और पानी की बाल्टी रखना जरूरी होगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नालागढ़ के सीनियर सेकेंडरी के पुराने भवन का स्कूल ग्राउंड स्कूल, बद्दी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 में दशहरा ग्राउंड, दावत चौक, सराज माजरा में पार्किंग के समीप, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरोटीवाला, हनुमान मंदिर मैदान झाड़माजरी, रामशहर में तहसील मैदान, पंजेहरा में खेल के मैदान में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए हैं।
एसएसपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार और ईओ एमसी बद्दी और नालागढ़ निर्दिष्ट परिसरों का निरीक्षण करेंगे। बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए अग्निशमन अधिकारी बद्दी और नालागढ़ जांच करेंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





