एसवीएन की छात्रा शगुन ने 685 अंक ले कर हिमाचल मे दसवां व जिला मे द्वितीय व विद्यालय मे प्रथम स्थान किया प्राप्त

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 मई 2023

एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा शगुन ने 685 अंक ले कर हिमाचल मे दसवा व जिला मे द्वितीय व विधालय मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, प्रदेश तथा जिले के साथ साथ कुनिहार का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय के बच्चो व अध्यापकों द्वारा कुनिहार शहर की परिक्रमा करते हुए व बैंड बाजे के साथ जश्न मनाया।

विद्यालय के अध्यक्ष टीसी गर्ग, निदेशक लूपिंग गर्ग व पुष्पा गर्ग ने सर्व प्रथम सभी बच्चों का विद्यालय अध्यापकों के साथ मिलकर फूल मालाओं के साथ सभी बच्चों का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर विद्यालय में सभी बच्चों को मिठाइया बांटी। स्कूल अध्यक्ष टीसी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के लिए यह बहुत गर्व की बात है। शगुन व दसवीं कक्षा के अन्य छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। जबकि अन्य छात्र छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण की है जिसमें अलंकृता 678, गरिमा व महक 676, खुशबु 675,स्नेहा 670,वैशनवी 668, हरशिता 664,अमानत 662,मनीषा 654, भावना 653,चित्रा 652,करण 650, हितेष 643,अलीशा व राधिका 638,रूचिका 633, सुहानी 63,मनीषा ठाकुर 614, भारती वआरुषि ने 606 अंक प्राप्त किए।उन्होंने सभी अभिभावकों शिक्षकों तथा बच्चों की इस उपलब्धि पर सभी को एस बी एन परिवार की ओर से बधाई दी तथा भविष्य में इसी तरह मेहनत व लगन से शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया हासिल करने के जज्बे को कायम रखने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी बताया कि विधालय के 6 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक व 21 बच्चों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। जबकि आठ विद्याथीयों ने हिंदी मे पूरे 100 मे से 100 अंक प्राप्त किये हैं।11 बच्चों ने समाजिक विज्ञान मे 95 से अधिक अंक प्राप्त किए। 9 बच्चों ने विज्ञान में 95 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य पदमनाभम ने स्कूल अध्यापक गुरप्रीत,रामेश्वर,राकेश,योगेश, प्रियंका,अर्चना,देश लेता,विमला, किरण रघुवंशी,किरण कंवर, श्वेता, चेतना,विमला,कमला, मोनिका,तोशिबा,बबीता,कांता, प्रतिभा,वीणा व सभी बच्चों और अभिभावकों को इस परिणाम के लिए बधाई दी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक लुपीन गर्ग ने बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी व अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष व सभी सदस्यों को उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी है तथा उनकी कड़ी मेहनत व लगन की प्रशंसा की व कहा कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है ये स्कूल ना केवल अन्य गतिविधयों में जिलाभर में प्रथम रहने के साथ पढाई में भी अव्वल रहता है जिससे विद्यालय व सोलन जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन करता रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news