# ओपीएस बहाली के लिए कर्नाटक के एनपीएस कर्मियों ने जताया सुक्खू का आभार |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

20 मई 20234

नेशनल पेंशन स्कीम इम्प्लाइज एसोसिएशन कर्नाटक के सदस्यों ने बेंगलुरू में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश में में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए आभार जताया।  इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष शांथारामा तेजा ने अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

उन्होंने कर्मचारी हित में अनेक निर्णय लेने के लिए भी सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी कांग्रेस की सरकार बनी है। यहां भी सरकार के कामकाज शुरू करते ही एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो जाएगी।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news