औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के अलंबिक चौक के समीप नाले में संदिग्ध हालात में युवक का शव हुआ बरामद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 फरवरी 2023

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के अलंबिक चौक के समीप नाले में युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अशीष वासुदेव को रूप में हुई है जो अपने पिता के साथ बद्दी के गुप्ता प्रॉपर्टी बिल्डिंग में रहता था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस से जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह राहगीरों ने नाले में युवक का शव होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से शव को बाहर निकाला गया।पुलिस को युवक की जेब से कुछ पैसे और एक पर्ची मिली जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। मोबाइल नंबर पर फोन करने पर पता चला के युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाउन का रहने वाला है। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर युवक के पिता ने अपने बेटे के शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बुधवार को युवक अपना वेतन लेने उद्योग में गया और रात को वापस नहीं आया था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news