
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2023
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा स्थित माइक्रोटेक कम्पनी के ठेका मजदूरों को काम से हटाए जाने पर कम्पनी प्रबंधन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। शनिवार को मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के बाहर धरना दिया। मजदूरों का कहना है कि करीब 400 मजदूर रोजाना मजदूरी करने वाले है, और 3 वर्ष से अधिक समय से फैक्ट्री में काम कर रहे है। जिन्हें कम्पनी प्रबंधन ने बिना किसी नोटिस के काम से निकाल दिया है।
यहाँ पर कार्यरत मजदूरों का कहना है कि परिवार का भरण पोषण के लिए सभी मजदूर इस नौकरी पर आश्रित है। उक्त कम्पनी मजदूरों को ठेका पर मजदूरी कराती है और मनमानी कर काम से हटा भी देते हैं। आज सुबह जब सभी मजदूर काम पर आए तो यह कह कर काम से हटा दिया कि फैक्ट्री में अब काम नहीं है। ऐसे में मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरों ने प्रबंधन पर सभी मजदूरों को हटाने के लिए काम नहीं होने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
धरना प्रदर्शन में मजदूरों ने प्रबंधन का विरोध कर नारेबाजी की। वहीं भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिकों की मांग को बुलंद किया। इसको देखते हुए मौके पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी लखबीर सिंह एसएचओ राकेश रॉय और स्थानीय तहसीलदार राजेश जरयाल भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तहसीलदार बद्दी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें कम्पनी प्रबंधन, मजदूर यूनियन, ठेकेदार और श्रमिकों ने अपना पक्ष रखा। हालांकि बैठक में सभी ठेकेदारों की न पहुंचने पर दोबारा साढ़े 3 बजे बैठक बुलाने का फैसला हुआ।
ससदीय सचिव उद्योग रामकुमार ने कहा कि मामला ध्यान में आया है और कंपनी वर्करो के साथ किसी तरह की शोषण को सहन नहीं किया जाएगा मैं कल खुद कंपनी में जाकर कंपनी मैनेजमेंट से मिलुगा वर्करों के मामले को हल किया जाएगा
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





