कंपनियों के शोषण से मिले निजात – हितेंद्र चौहान

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

15 अगस्त 2024

व्यावसायिक शिक्षकों ने कंपनियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है । व्यावसायिक शिक्षकों का एक दल हितेंद्र चौहान सहायक सचिव व्यावसायिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी से मिला। संघ ने स्थानीय विधायक होने के नाते व्यवसायिक शिक्षकों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा ।साथ ही साथ आगामी समय मार्च 2025 में राज्य सरकार का व्यावसायिक शिक्षकों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त करने वाली कंपनियों के साथ खत्म होने जा रहे MOU के बारे में भी अवगत करवाया । हितेंद्र चौहान ने स्पष्टता के साथ बात करते हुए विधायक महोदय से निवेदन किया कि इस बार का MOU राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच हो इस बारे में व्यावसायिक शिक्षकों की आवाज़ को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी व शिक्षा मंत्री जी के समक्ष रखे ।

इस बात पर माननीय विधायक जी ने व्यावसायिक शिक्षकों को विधानसभा सत्र के दौरान शिमला आमंत्रित किया और माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री महोदय के समक्ष व्यावसायिक शिक्षकों की जायज मांग को रखने के लिए आश्वासन दिया । उन्होंने कहा की व्यावसायिक शिक्षकों की मांग जायज है और जल्द ही सरकार के साथ मिल कर इसका हल खोज लिया जाएगा । गौरतलब है कि व्यावसायिक शिक्षक लंबे समय से हरियाणा की तर्ज पर पॉलिसी की डिमांड कर रहे हैं और किसी भी हाल में कंपनियों के शोषण से निजात पाने के लिए अपनी मुहिम तेज करते नजर आ रहे हैं । जल्द ही व्यावसायिक शिक्षक शिमला का रुख करेंगे और सीएम महोदय से मिलेंगे। इस वार्ता के दौरान सिरमौर जिला की कार्यकारिणी के हितेंद्र चौहान सहायक सचिव,कुलदीप ठाकुर सचिव,मनोज, नवीन शर्मा ,अजय भारद्वाज व अन्य सदस्य भी शामिल थे।

Share the news