
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2024
कांगडा। करवाचौथ के दिन शाहपुर क्षेत्र के एक महिला अपन पति को ऐसा दर्द दिया जिसे वह सारी उम्र नहीं भुला सकेगां महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। मामला कांगड़ा जिले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के द्रमण गांव का है। पत्नी की बेवफाई से हारा पति अब अपनी गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा है।जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी।शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पति शमशेर सिंह ने बताया कि जब घर आकर उसकी तलाश की तो घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब था।परिवार को शक है कि वह कहीं किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं। एक दस साल, दूसरी आठ साल और तीसरी चार साल की है।वहीं, इसको लेकर पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पति शमशेर सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही है।





