कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ ढाई माह बाद भी विजिलेंस में नहीं हो पाया मामला दर्ज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ ढाई माह बाद भी विजिलेंस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। करीब 77 दिन पूर्व विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का पटाक्षेप किया था। विजिलेंस ने 23 दिसंबर 2022 को पहली एफआईआर में आयोग के पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके दो बेटों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति नहीं दी।

देरी के चलते कई जरूरी रिकॉर्ड या तो गायब करवा दिया गया या जला दिया गया। अदालत में भी पूर्व सचिव के मामले में कई बार तीखी बहस हो चुकी है। भारी दबाव के बाद एक मार्च को प्रदेश सरकार ने संबंधित एचएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति प्रदान की। लेकिन दस दिन के बाद भी विजिलेंस के पास लिखित में कोई आदेश नहीं है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news