कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई द्वारा संजय अवस्थी को किया गया सम्मानित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जुलाई 2023

वीरवार को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित्र कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई दाडलाघाट यूनिट प्रधान आई . डी. शर्मा जी , अर्की यूनिट प्रधान ओम प्रकाश ,कुनिहार यूनिट प्रधान सुनील दत्त की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से मिला और संगठन के द्वारा शिष्टाचार भेंटकर सम्मानित किया ।

साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी सरकार का आभार जताया । इस उपलक्ष में इंजीनियर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर लेख राम कौंडल जी के द्वारा गीता भेंट की गई । मुलाकात के दौरान माननीय संसदीय सचिव महोदय जी के द्वारा संगठन को आश्वस्त किया की सरकार के द्वारा कर्मचारी वर्ग की मांगो को पहले भी पूरा किया है और सरकार कर्मचारी वर्ग की मांगो पर सकारात्मक दृष्टि से कार्य और विचार कर पूरा करेगी साथ ही जो भी सहयोग सरकार की ओर से बन सकता है हर संभव मांग को पूरा किया जायेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news