# कल 34 वार्ड पर होगा नगर निगम शिमला का चुनाव|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

1 मई 2023

शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी चिह्न पर शीघ्र निर्णय लेगी सरकार, जानिए  कांग्रेस व आप की क्‍या है तैयारी - Shimla Nagar Nigam Chunav Govt will  Decision Soon on Party Symbol

नगर निगम शिमला के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। कल यानी कि 2 मई को नगर निगम शिमला के 34 से वार्डों के लिए मतदान होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

नगर निगम शिमला चुनावों के लिए 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 10 मात्रा मतदान केंद्र अति संवेदनशील 40 संवेदनशील और 99 मतदान केंद्र सामान्य घोषित किए गए है।

नगर निगम शिमला के चुनावों में 93920 मतदाता भाग लेंगे। इसमें से 49759 पुरुष और 44161 महिला मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता 4161 विकास नगर में है |

जबकि सबसे कम मतदाता 1164 मलयाना वार्ड में है। निगम चुनाव के मतदान को सफल बनाने के लिए एक हजार के करीब कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news