
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जुलाई 2023
कसौली उपमंडल के अंतर्ग्रत आने वाली नाहरी पंचायत में पंजाब के पर्यटकों ने कसौली एसडीएम व कसौली के विधायक से मदद की गुहार लगाई है। बीते कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते सड़कों में भारी मलबा गिरने के चलते सड़क जाम हो गई हैं । जिस के कारण कसौली घूमने आए पर्यटक बुरी तरह से नाहरी में फसे हुऐ हैं। बताया जा रहा है की बीते दिन यहां पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी इस सड़क मार्ग को साफ करने आए थे। लेकिन एक निजी सथनीय व्यक्ति ने सड़क मार्ग को साफ करने से मना कर दिया है ।
वही एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने लोगों से अपील की है कि इस आपदा के समय में मानवता के लिए एक दूसरे की मदद करें। सरकार के दिशा निर्देश पर प्रशासन दिन रात लोगों की मदद में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज पर्यटकों को वहां से निकाल दिया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





