# कसौली में पहाड़ी से भूस्खलन, एक निर्माणधीन भवन धंसा, दो को पहुंचा नुकसान; हाईवे पांच पर मलबा आया|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

8 जुलाई 2023

Landslide from a hill in Kasauli, an under-construction building collapsed, two were damaged

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पर्यटन इलाके कसौली में भूस्खलन होने के बाद तीन निर्माणाधीन भवन खतरे की जद्द में आ गए है। इनमें से एक भवन धंस गया है। जबकि दो भवनों को भी नुकसान पहुंचा है।

भूस्खलन के चलते किम्मूघाट-चक्की मोड़ सड़क भी बंद हो गई है। वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भी कई जगह बारिश में पत्थर और मलबा आया है। इस कारण सड़क पर कई जगह पहाड़ी वाली लेन को बंद कर दिया गया है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news