
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 अक्टूबर 2022
#कहीं आप भी नकली या प्लास्टिक के चावल तो नहीं खा रहे, इसकी पहचान करने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। आसान तरीके से घर पर करें असली और नकली चावल की पहचान।*

1 of 5

2 of 5
बाजार से लाए चावल की गुणवत्ता जांचना है तो पहले थोड़े से चावल लेकर उन्हें जलाएं। अगर चावल के जलने के बाद प्लास्टिक की खुशबू आती है, तो समझ जाएं कि यह नकली चावल हैं। चाहें तो चावल का पानी यानी माड़ गाढ़ा करके भी उसे जलाकर देख सकते हैं। अगर माड़ प्लास्टिक की तरह जलने लगे तो वह नकली हैं।

3 of 5
थोड़े से चावल को एक बर्तन में निकालें। चूना और पानी का घोल बना लें। इस घोल में चावलों को कुछ देर भिगोकर छोड़ दें। अगर चावल का रंग बदलने लगे या रंग छोड़ने लगे तो समझ जाइए कि चावल नकली हैं।

4 of 5
असली और नकली चावल की पहचान के लिए एक चम्मच चावल को एक गिलास पानी में डालें। कुछ देर में अगर चावल पानी में डूब जाए तो वह असली है और अगर चावल पानी में ऊपर की ओर तैरने लगे तो वह नकली चावल है, क्योंकि प्लास्टिक कभी पानी में नहीं डूबती है।

5 of 5
प्लास्टिक के चावल की पहचान गर्म तेल के जरिए भी की जा सकती है। बहुत तेज गर्म तेल में एक मुट्ठी चावल डालें। अगर चावल पिघलकर आपस में चिपकने लगे तो यह प्लास्टिक के चावल हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





