काँगड़ा रानीताल में 2 मासूम बच्चियों की मौत, मां टांडा अस्पताल में भर्ती

#खबर अभी अभी काँगड़ा ब्यूरो*

21 अगस्त 2024

रानीताल में एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नेक पाल जो की उत्तर प्रदेश का निवासी है, रात को परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। लगभग रात एक बजे उसकी तीन साल की छोटी बेटी आंशिका को उल्टियां लगनी शुरू हो गई और देखते ही देखते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया।

इसी दौरान सात साल की दूसरी बेटी को भी उल्टियां शुरू हो गईं। आनन-फानन में बच्ची को टांडा ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यही नहीं सुबह दस बजे बच्चों की मां की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके चलते उसे टांडा ले जाया गया है। बच्चियों की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। डीएसपी देहरा का कहना है कि खाने के सैंपल ले लिए हैं।

Share the news