कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी के जोगिंद्रनगर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

26 जनवरी 2023

 

भारत जोड़ो यात्रा के बाद हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी के जोगिंद्रनगर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जोगिंद्रनगर में पैदल यात्रा निकाली गई और राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भी यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश में यात्रा के प्रभारी राजस्थान के सांसद धर्मवीर मीणा, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त समेत अन्य नेता मौजद रहे।

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

Share the news