कांग्रेस सरकार के मंत्रालय में भी मानसिक दिवालियापन, अस्पतालों में पर्ची बनाने के 10 रुपए : कश्यप

शिमला, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल के अस्पतालों में फिर से यूजर चार्ज लगने की अटकलें के बीच स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने राज्य सचिवालय में एक नया दावा किया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि राज्य के अस्पतालों में पर्ची बनाने के 10 रुपए लेने शुरू करेंगे, तो लोग पर्ची गुम नहीं करेंगे। नहीं तो बार-बार अस्पतालों का काम बढ़ता है और हर बार नए सिरे से पर्ची बनानी पड़ती है।
सुरेश कश्यप ने धनीराम शांडिल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य मंत्री का खुद ही स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनका स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए,क्योंकि जिस प्रकार की बयान बाजी मंत्री जी कर रहे हैं उसे ऐसा प्रतीत होता है की स्वास्थ्य मंत्री अपना दिमागी स्वास्थ्य को चुकी है।
अभी तक तो केवल कांग्रेस पार्टी में ही मानसिक दिवालियापन था पर अब तो मंत्रालय तक भी यह दिवालियापन पहुंच चुका है और अगर ऐसी बयान बाजी जारी रही तो उसे हिमाचल प्रदेश की भोली भाली जनता का क्या होगा।
ऐसा बयान देने से पहले स्वास्थ्य मंत्री को कम से कम 100 बार सूचना चाहिए, जहां वर्तमान केंद्र सरकार और पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को मुफ्त सुविधाएं दे रही थी वहां हर मुफ्त सुविधा पर शुल्क लगाकर वर्तमान कांग्रेस सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करती है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आयुर्वेद का गुणगान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल बदहाल हालत में पड़े हैं। लाखों-करोड़ों का बजट खर्च हो रहा है, पंचकर्म वेलनैस सेंटर खोले जा रहे हैं, लेकिन आम जनता कहती है कि इलाज़ नहीं, दिखावा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री को ऐसे मुद्दों पर काम करना चाहिए जहां वर्तमान जनता को आयुर्वेदिक सिस्टम पर भरोसा हो ऐसी नीति तैयार करनी चाहिए। हिमाचल में कुल 1175 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और 34 अस्पताल हैं। बजट तो इस सुविधा के लिए है, पर वह पैसा खर्च नहीं होता है, अगर एक पंचकर्म सेवा केंद्र से यदि डॉक्टर ट्रांसफर हो जाए सेवा केंद्र ही बंद हो जाता है।
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन,  अंबेडकर सम्मान अभियान : बिहारी लाल
12 अप्रैल को दीपकमल चक्कर में होगी कार्यशाला
शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के प्रदेश संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि केन्द्र के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में 13 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2025 तक संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाब साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम चलाएगी।
उन्होनें कहा कि इस सम्मान अभियान के अंतर्गत इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर में किए जाएंगे। इस अभियान की दृष्टि से 12 अप्रैल, 2025 को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है और इस कार्यशाला में प्रदेश भर से लगभग 150 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला में जम्मू कश्मीर के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक वीरेन्द्र मनयाल, पूर्व सांसद विनोद सोनकर विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे और डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में 4 विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी और साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी जाएगी। इन विषयों में विशेषकर डाॅ. अंबेडकर जी का समाज के प्रति क्या योगदान रहा है और कांग्रेस ने अपने शासनकाल में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 60 वर्षों तक डाॅ. अंबेडकर जी के साथ क्या भेदभाव किया इस विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होनें कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा द्वरा डाॅ. अंबेडकर जी के प्रति किए गए सम्मान और आदर से भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा।
उन्होनें कहा कि 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अनेकों गतिविधियों का आयोजन पार्टी द्वारा किया जाएगा जिसमें विशेषरूप से 13 अप्रैल को डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा व उसके आसपस के परिसर की स्वच्छता की जाएगी और दीपोत्सव किया जाएगा। इसी प्रकार 14 अप्रैल को हर मंडल में माल्यार्पण के कार्यक्रम होंगे तथा 15 से 25 अप्रैल तक जिला स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
Share the news